"हैप्पी"
-पियूष गुरुनानी
हैप्पी- हेल्लो ! मेरा नाम हैप्पी है , उम्र 7 साल.. नही नही 8 क्योंकि आज हेना मेरा हैप्पी वाला बर्थडे है मतलब हैप्पी बर्थडे है.. पर किसी को याद ही नही है । ना पापा को , ना मम्मा को... मुझसे तो कोई प्यार ही नही करता , मैं तो घर छोड़कर ही भाग जाऊंगा फिर खुदका बंगला और गाड़ी लूँगा फिर वही रहूँगा और पढ़ाई भी नही करनी पड़ेगी.. ये ( चिल्लाता है)
मम्मी- अरे क्या हुआ नालायक क्यों चिल्ला रहा है!
हैप्पी- कुछ नही! (सड़ा सा मु बनाकर)
मम्मी- (नाटक करते हुए जैसे उन्हें कुछ पता ही नही) क्या हुआ मेरे बाबू को हाँ, बोलो बोलो
हैप्पी- मुझसे तो कोई प्यार ही नही करता!
मम्मी- एसा किसने बोला हाँ , बोलो ना क्या हुआ आपको?
हैप्पी- मैं जब पैदा हुआ था तब आप खुश हुए थे? मैं आपका ही बेटा हुना? ये मेरा स्कूल कार्ड है इसमें तारिक देखो!!...मैं तो जा रहा हूँ, मुझसे तो कोई प्यार ही नही करता...
मम्मी- (हस्ते हुए) अरे राजा सुन तो, अरे...
हैप्पी- अब तो मैं घर छोड़कर कल सुबह ही निकल जाऊंगा दूर कही... मेरी भी इच्छा होती है मेरा भी बर्थडे मने , मेरे भी दोस्त घर आए ,मैं केण्डल भुजौ , केक काटू.. वो मेरे चेहरे पे केक लगाए..पर हमारे घर तो कोई नही आता..
पापा (गाना गुन गुनते हुए आते है) -
हैप्पी देखो में तुम्हरे लिए क्या लाया , चॉकलेट केक और इतने सारे गिफ्ट्स , हैप्पी बर्थडे मेरे लाल !
हैप्पी- मुझे किसी से बात नही करनी
पापा (कुछ सोचकर) - ऐ मेरे बेटे
सुन मेरा केहेना
चाहे दुःख होये
हँसते ही रेहना... अच्छा इतना गुस्सा (गुद-गुदी करता है)
हैप्पी(हँसने लगता है)...- तो ऐसे हुई मेरे मतलब हैप्पी के बर्थडे की हैप्पी हैप्पी एंडिंग। पता है हमने केक भी काटा मतलब मैने, बहुत टेस्टी था केक मज़ा आ गया और बहुत गिफ्ट्स भी मिले मुझे...और हाँ मुझसे तो सब प्यार करते है.. मुझसे कौन प्यार नही करेगा , मैं तो हूँ ही इतना प्यारा एकदम रस मलाई... ( धीरे धीरे आवाज़ फेड आउट होती जाती है)
**समाप्ति**
Comments
Post a Comment