Skip to main content

Posts

Showing posts with the label short plays in hindi indian

Happy - a short hindi play

"हैप्पी" -पियूष गुरुनानी हैप्पी- हेल्लो ! मेरा नाम हैप्पी है , उम्र 7 साल.. नही नही 8 क्योंकि आज हेना मेरा हैप्पी वाला बर्थडे है मतलब हैप्पी बर्थडे है.. पर किसी को याद ही नही है । ना पापा को , ना मम्मा को... मुझसे तो कोई प्यार ही नही करता , मैं तो घर छोड़कर ही भाग जाऊंगा फिर खुदका बंगला और गाड़ी लूँगा फिर वही रहूँगा और पढ़ाई भी नही करनी पड़ेगी.. ये ( चिल्लाता है) मम्मी- अरे क्या हुआ नालायक क्यों चिल्ला रहा है! हैप्पी- कुछ नही! (सड़ा सा मु बनाकर) मम्मी- (नाटक करते हुए जैसे उन्हें कुछ पता ही नही) क्या हुआ मेरे बाबू को हाँ, बोलो बोलो हैप्पी- मुझसे तो कोई प्यार ही नही करता! मम्मी- एसा किसने बोला हाँ , बोलो ना क्या हुआ आपको? हैप्पी- मैं जब पैदा हुआ था तब आप खुश हुए थे? मैं आपका ही बेटा हुना? ये मेरा स्कूल कार्ड है इसमें तारिक देखो!!...मैं तो जा रहा हूँ, मुझसे तो कोई प्यार ही नही करता... मम्मी- (हस्ते हुए) अरे राजा सुन तो, अरे... हैप्पी- अब तो मैं घर छोड़कर कल सुबह ही निकल जाऊंगा दूर कही... मेरी भी इच्छा होती है मेरा भी बर्थडे मने , मेरे भी दोस्त घर आए ,मैं केण्डल भुज...