"सोमरस"
-पियूष गुरुनानी
पत्र परिचय-
टिंकू- 8 वर्ष का छोटा बच्चा जो तोतला है ।
बिंदु- टिंकू की बड़ी बहन , उम्र 22 के करीब ।
बिल्लू शराबी- उम्र 80 ।
●●●
टिंकू (उत्तेजित) : अंकल , ओ अंकल ये चालू कब होगा?...अच्छा आज मैं बहुत क्रेजी स्टोरी सुनाऊंगा ,अरे क्रेजी मतलब पागलपन , सुनाई कम देता है क्या?...हाँ, बेस्ड ऑन ट्रू इवेंट्स (भयानक स्वर में)...एसा कुछ नही है वो अपनी बिंदु दीदी हेना , मतलब मेरी , उनका हाल ही में ब्रेकअप हो गया , दीदी बहुत रोइ फिर बोली चल टिंकू मेरे साथ और वो मुझे शराब की दुकान पर ले गई और मुझे पैसे देकर बोली "जा एक बोटल ले आ और बचे हुए तु रख लेना पर मम्मी-पापा को कुछ मत बोलना" और में गया और बोटल मांगी तो दुकान दार मुझे बचा बोलकर हँसने लगा.. ए हस्ता क्या है? मुझे बच्चा मत समझ मुझे सब पता है मुझे हाँ हेवार्डस 500 , 100 पिपर्स , ओल्ड मंक , रेड लेबेल , ब्लैक लेबेल , रॉयल स्टैग...और उसने मुझे बोटल देदी और वही दुकान के बाहर ही बोटल खोलकर पूरी पी गई और थोड़ी छोड़ दी , कुछ ही देर में डीडी को चड़ गई और ये चिकन वाले भी बगल में दुकान खोलकर बैठ गए अब डीडी ने चिकन लेने को कहा..
बिंदु- जा जा जाकर चिकन ले आ.. मस्त हरि चुटनी और प्याज़ डालकर खाएंगे
टिंकू- पर दीदी हम तो ब्रह्मांड है?
बिंदु- अच्छा, ये बात दारू लाने से पहले नही बता सकता था कुत्ते
टिंकू- दीदी वही एक शराबी के पास जाकर बैठ गई जो वहाँ का रेगुलर कस्टमर था
बिंदु- क्या बे बूढ़े कितनी शराब पियेगा?
बिल्लू- ये शराब नही , ये शबाब है मेरी , रस है जो अमृत है जो जीवन को तृप्त करदे वो सोमरस है ये..
बिंदु- हाँ हाँ ज्ञान मत पेल..बीड़ी है?
बिल्लू- नही
बिंदु- चिकन है?
बिल्लू- नही
बिंदु- गढ़े की औलाद कौन है तू?
बिल्लू- मैं बिल्लू , मेरो बीवी मर गई इसलिए मैं..
बिंदु- ओह , रंडवा है तू
बिल्लू( खासी आ जाती है)
बिंदु- तेरी बीवी तो मरी है, मेरा तो छोड़कर चला गया ।कभी देखा है लडक़ी का कट ते हुए । मैन इतनो का काटा साला मेरा काटकर चला गया हरामी साला कोई दूसरी मिल गई उसे..(रोने लगती है) क्या कमी रह गई मेरे प्यार में जो..(गाने लगती है) दिल जुड़े बिना ही टूट गए
हाथ मिले बिना ही छूट गए
कि लिखे ने लिख किश्मत ने
बार बार रोड अखियाँ
तैनू जो ना वेख सकियां
खोले आए आज क़ुदरत ने
काटां मैं की वे दिन तेरी सोथ तेरे बिन
मैं तो जिया ना मरा
छन से जो टूटे कोई सपना
[जग सुना सुना लागे]x2
कोई रहे ना जब अपना
[जग सुना सुना लागे]x2
जग सुना सुना..
टिंकू- और दीदी बेहोश हो कर वही गिर पड़ी और में उन्हें घर ले गया और मम्मी पापा को सब बता दिया ,दीदी को खूब मार पड़ी..मुझे बड़ा मज़ा आया....और आपको एक राज़ की बात बताऊ उस बोटल से मैने भी एक सिप ले ली थी लिटल लिटल (खुशबू लेकर) ...बड़ी कड़वी थी पर मज़ा बहुत आया , तुमको क्या लगता है मैं कुछ नही समझता? पर मैं सब समझता हूं (शर्माता है)
**समाप्ति**
Comments
Post a Comment