"Roller- coster"
- Piyush gurunani
क्या अमित तू बकचोदी कर रहा है यहां गांड फटी पड़ी है , घरवाले मान नहीं रहे हैं बहुत फोर्स कर रहे हैं शादी के लिए , क्या करूं?
अरे तो तू मना कर देना सिंपल ?
अहा अहा क्या बात है यह तो मैंने सोचा ही नहीं... कईस नहीं होई सगे थारो मु घरि ने जाई रियो हूं
(दोनों अपने चिप्स के पैकेट खत्म कर घर को निकल जाते हैं)
उसका नाम अशफाक है जिसकी शादी तय होने वाली है, वो घर को जा रहा है, अपनी बाइक पर मानसी के बारे में सोचते हुए, मानसी कई सालों से अशफाक की बहुत अच्छी दोस्त है । मगर वो उसे कहीं ज्यादा और कुछ मानता है । वो सारे पल जो उन्होंने साथ गुजारे सब उसकी आंखों के सामने आने लगते हैं...
- तू यह नए-नए चश्मे लाता कहां से है ? मुझे भी गिफ्ट कर दिया कर ज्यादा पैसे आ रहे हैं तो ।
-तेरे मेरे बीच में पैसे पगली?
- थाने सिर्फ वेंडा बनाई नो आई सगे "नौटंकी"
-मुं कई बनाऊ तू तो हेना वेंडी झालर
( मानसी गुस्से में दौड़ती है अशफाक आगे हंसता हुआ भाग रहा है ,मानसी कीचड़ में फिसल कर गिर जाती है )
-अहा S... वाह बेटे मौज कर दी
-यार उठा अब मोच आ गई है
(अशफाक उसे उठाकर बेंच पर बैठाता है )
-तू शादी कर ले मुझसे
- हां बिल्कुल , चल गरीबों पर एहसान करता रहता हूं मैं
- अपन भाग चलते हैं
-हां ताकि तेरा बाप मुझे पकड़ के मारे
( दोनों हंसने लगते हैं )
-एक तो तेरा जब मन करता है इस गार्डन में बुला लेती है , ऊपर से खाना भी मुझ से मंगवा ती है , साला मेरी गर्लफ्रेंड से ज्यादा टाइम तो मैं तेरे साथ रहता हूं...
-मैं तेरी गर्लफ्रेंड नहीं हूं जो
-है ना ! तू डार्लिंग हैरे...पहले ये बता घर कैसे जाएगी पूरी तो कादे में हो रखी है ।
-अरे पंकज तू है ना
-वाह-वाह चल जल्दी फिर मुझे नाट्यांश भी जाना है, रिहर्सल है तू प्ले देखने परसों आ जाना
- मुझे भी कभी रोल दिलवा और डायरेक्टर सर !
-हां हां जरूर चलो (मानसी की स्कूटी वही रख दोनों चल जाते हैं ) तुझे पता है मानसी लव इस एवरीथिंग बट मनी मैटर्स
-ओहो कहां से टापा ?
-अभी स्टेटस डाला है फेसबुक पर..(दोनों गले लगते हैं)
(वर्तमान) वह घर पहुंच गया अशफाक के चेहरे पर एक खुशी है कोई दुख नहीं , चाहता तो मानसी से शादी कर सकता था मगर उनका रिश्ता दोस्ती और प्यार से परे था और उसे वैसा ही पसंद था । जो उस मोमेंट के लिए अच्छा था और अब जो होने वाला है वो भी अच्छा ही होगा ...उसने शादी के लिए हां कर दी....
****
Comments
Post a Comment